फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईआईएम नागपुर बनेगा आईआईटी के स्टार्टअप का मैनेजमेंट गुरु, दोनों संस्थानों के बीच हुआ करार, ये होंगे फायदे

Thu, 26 Dec 2024 03:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रो. बृजभूषण ने कहा कि इस समझौते से महाराष्ट्र और आसपास क्षेत्र में स्टार्टअप को विस्तार का मौका भी मिलेगा। कानपुर के स्टार्टअप आईआईएम नागपुर की मदद से मैनेजमेंट क्षेत्र की चुनौतियों को भी समझकर तकनीकी समाधान प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
आईआईएम नागपुर और आईआईटी कानपुर के बीच करार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तकनीक में पारंगत और स्टार्टअप को नई दिशा देने वाले आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप को बिजनेस मैनेजमेंट का सही गाइडेंस देने का बीड़ा आईआईएम नागपुर के विशेषज्ञों ने उठाया है। स्टार्टअप करने वालों को बढि़या मार्केट मिल सके, विस्तार के लिए कम बजट में अधिक प्रचार प्रसार कैसे हो समेत विभिन्न जानकारियां दी जाएंगी। स्टार्टअप को आसानी से कैसे कंपनी बनाया जा सकता, इस बारे में भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विज्ञापन

इसको लेकर आईआईटी के उप निदेशक प्रो. बृजभूषण और स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर (एसआईआईसी) के प्रोफेसर इन चार्ज प्रो. दीपू फिलिप ने आईआईएम के निदेशक संग समझौता किया है। आईआईटी में स्थापित एसआईआईसी में 200 से अधिक स्टार्टअप रिसर्च कर नवाचार कर रहे हैं। ये सभी भविष्य में आने वाली चुनौतियों का तकनीक के माध्यम से समाधान करने के लिए रिसर्च कर रहे हैं।

संस्थान के स्टार्टअप बेहतरीन नवाचार कर रहे हैं
अभी संस्थान में तकनीकी ज्ञान से प्रोडक्ट तो अच्छा विकसित हो जाता है, लेकिन कहीं न कहीं प्रोडक्ट को बड़ा बिजनेस बनाने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते संस्थान ने आईआईएम के साथ समझौता किया है। प्रो. बृजभूषण ने बताया कि संस्थान के स्टार्टअप बेहतरीन नवाचार कर रहे हैं। उनके नवाचार के बारे में संबंधित कॉमर्शियल कंपनियों के साथ उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द जानकारी मिल सके और संबंधित तकनीक को सभी समझ सकें।
विज्ञापन

स्टार्टअप को विस्तार का मौका भी मिलेगा
इसके लिए आईआईएम के विशेषज्ञों की टीम स्टार्टअप करने वालों को बिजनेस मैनेजमेंट का प्रशिक्षण देगी। प्रो. बृजभूषण ने कहा कि इस समझौते से महाराष्ट्र और आसपास क्षेत्र में स्टार्टअप को विस्तार का मौका भी मिलेगा। कानपुर के स्टार्टअप आईआईएम नागपुर की मदद से मैनेजमेंट क्षेत्र की चुनौतियों को भी समझकर तकनीकी समाधान प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें