फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raju Srivastav: हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन, परिजनों और लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Thu, 26 Dec 2024 02:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की जयंती पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन। इस मौके पर राजू श्रीवास्तव के परिजनों और मौजूद लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की जयंती पर कवि सम्मेलन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नरवल के महाराजपुर में स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व विख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां पर पहुंचे विख्यात कवियों ने समां बांधा।

विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद के पूर्व सदस्य लाल सिंह तोमर ने राजू श्रीवास्तव की स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का हास्य कलाकार के साथ कानपुर का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय कॉमेडियन व कई फिल्मों में काम करने वाले राजू श्रीवास्तव देश की शान थे।

हिंदू-मुस्लिम की एकता पर दिया बल
राजू श्रीवास्तव का असामयिक निधन निश्चित ही दुखदाई है। इस मौके पर शायर अंसार कंबरी ने हिंदू-मुस्लिम की एकता पर बल देते हुए पढ़ा की "बाल्मीकि के जाप से, निकला ये परिणाम। श्रृद्धा होनी चाहिए, मरा कहो या राम। चाहे वो आशीष दें, चाहे मारे बाण। रघुनंदन के हाथ से, होता है कल्याण…गाकर समा बांधा।
विज्ञापन

आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत किया
कार्यक्रम के आयोजक सत्यार्थ विक्रम व रोहित तोमर औरआलोक शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रद्धांजलि व कवि सम्मेलन में राजू श्रीवास्तव के परिजनों के साथ ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर, सुरेंद्र अवस्थी, विनय मिश्रा, सुदीप शिवहरे, वंदना निगम, एनके श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव,  शिक्षक व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें