फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप भी अपनी गाड़ी के लिए कर रहे हैं वीआईपी नंबरों का इंतजार तो यह खबर जरूर पढ़ें

Tue, 19 Feb 2019 12:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
अपने वाहनों का मनपसंद नंबर लेने के लिए 23 फरवरी से ऑनलाइन बोली लगने लगेगी। जिस नंबर के लिए सबसे ऊंची बोली लगेगी उसे वह नंबर मिल जाएगा। बोली वीआईपी नंबरों के तय रेट से ऊपर लगानी होगी। लखनऊ में ट्रायल पूरा होने पर अब जिले में भी यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
विज्ञापन


परिवहन विभाग में अब कुछ खास नंबरों की नीलामी शुरू होगी। उच्च वर्गीय ही नहीं, अब मध्यवर्गीय लोगों में भी आकर्षक नंबरों का क्रेज बढ़ा है। नंबर 1 और 786 की सबसे ज्यादा मांग रहती है। ऑन लाइन बोली लगाने के बाद बोली की एक तिहाई राशि पहले ही बतौर जमानत जमा करनी होगी।
 

ऐसे लगानी होगी बोली

इसके बाद सात दिनों में बाकी राशि जमा करनी होगी। सात दिनों में राशि जमा न होने पर दूसरे नंबर पर बोली लगाने वाले को नंबर आवंटित हो जाएगा। एक तिहाई राशि जब्त हो जाएगी। आकर्षक नंबरों की चार सीरीज है। पहली श्रेणी में 40, दूसरी श्रेणी में 92, तीसरी श्रेणी में 104 और चौथी श्रेणी में 110 नंबर रखे गए हैं। यह सभी नंबर तय रेट से सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को मिल जाएंगे।

ऐसे लगानी होगी बोली
किसी भी वाहन स्वामी को आकर्षक नंबर के लिए ऑन लाइन parivahan.gov.in पर आवेदन करना होता है। यह साइट खुलने पर फैंसी नंबर सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद वन टाइम पासवर्ड आता है। इसके बाद मनपसंद नंबर का आवेदन कर संबंधित नंबर की बोली लगा सकेंगे। राशि जमा करने के बाद आरटीओ दफ्तर से संबंधित नंबर जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन नंबरों के लिए इससे ऊंची लगानी होगी बोली

इन नंबरों के लिए इससे ऊंची लगानी होगी बोली
15 हजार रुपये में
1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 786, 900, 999, 1111, 2222, 3300, 3333, 4000, 5555, 7777, 8888
-
7500 रुपये में-
90, 99, 100, 1001, 2300, 3500, 5005, 4004, 5100,  6100, 6200, 7860, 7007, 8700, 8100, 9009, 9500, 9800
-
6000 रुपये में-
11, 22, 111, 222, 1155, 1786, 2211, 2244, 2772, 2786, 3344, 3399, 4411, 4786, 5445, 6699, 7227, 7788, 8899, 9933, 9966
-
3000 रुपये में-
18, 20, 27, 40, 50, 60, 606, 707, 808, 1010, 1212, 1717, 2121, 3838, 4041, 4242, 4747, 5050, 6161, 6767, 9090, 9797
-

एआरटीओ प्रशासन  आदित्य त्रिपाठी ने कहा वीआईपी नंबरों की नीलामी का पायलट प्रोजेक्ट का ट्रायल लखनऊ में सफल रहा है। अब इसे 23 फरवरी से शहर में लागू किया जाएगा। सबसे ज्यादा बोली लगाने वालों को ही वीआईपी नंबर दिए जाएंगे। इसके लिए कर्मचारियों की ट्रेनिंग 21 फरवरी को होगी।

वाहनों के फिटनेस की फीस भी ऑनलाइन जमा होगी
वाहनों के फिटनेस की फीस भी 23 फरवरी से ऑनलाइन जमा होगी। अभी तक फिटनेस की फीस आरटीओ दफ्तर में जमा की जाती है। अब वाहन स्वामी अपने वाहन की फिटनेस की फीस अपने दफ्तर या घर से जमा कर सकेंगे। फीस जमा होने के बाद पनकी स्थित सेंटर से फिटनेस कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें