सचेंडी के कैंथा गांव में एक मकान की छत पर हरे रंग का झंडा लगा देख ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने पाकिस्तान का झंडा समझ कर यूपी-100 पर सूचना दे दी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक झंडा पाकिस्तान का नहीं बल्कि मुस्लिम त्योहार बारावफात का है। गांव के मो. अनीस की छत पर हरा झंडा देख ग्रामीणों ने किया हंगामा। झंडा पाकिस्तान का होने की बात कहते हुए अनीस का घर घेरकर नारेबाजी की।