फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत का नहीं हुआ निपटारा तो खुद की खोदी कब्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। देवराहट के दुधनिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने कब्जेदारी के मामले का हल नहीं निकलने पर खुद को जिंदा दफन करने के लिए कब्र खोद डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा कर शांत कराया। इसके बाद युवक व कब्जे के आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

दुधनिया गांव के इसरारुल हसन ने कुछ दिन पहले एसडीएम से शिकायत की थी कि पड़ोसी बिलाल हसन उर्फ सरमच ने रास्ते में मकान का छज्जा बना लिया है। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है। उसने अधिकारी से समस्या से निस्तारण की मांग की थी। इस पर कार्रवाई न होने से नाराज इसरारूल ने शनिवार को खुद को जिंदा दफन करने के लिए कब्र खोद डाली।
इसकी जानकारी होने पर एसओ मनोज सिंह गांव पहुंचे और उसे समझाया। एसओ ने बताया कि मामला पारिवारिक चचेरे भाइयों के बीच कब्जे को लेकर है। शांतिभंग के मामले में इसरारुल व बिलाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि मामले की जानकारी पर मौके पर पुलिस को भेजा गया था। दोनों पक्ष पर कार्रवाई का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया है। इसरारुल को कब्र खोदने के लिए उकसाने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें