कानपुर में द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन में 12वीं डॉ. वीरेंद स्वरूप एजूकेशन सेंटर किदवई नगर के परिणय चौहान और सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की हरलीन नारंग टॉपर रहें। उनको 99.25 फीसदी अंक मिले।
10वीं में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की प्रांजलि त्रिपाठी टॉपर रहीं। उनको 99.6 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, 12वीं कामर्स में शीलिंग हाउस स्कूल की छात्रा जयति मोदी 99 फीसदी अंक अर्जित किए हैं। शुक्रवार को घोषित हुए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया।
साइंस वर्ग के परिणय चौहान और ह्ययुमेनिटीज की प्रांजलि त्रिपाठी ओवरऑल के साथ साथ अपने वर्गों में भी टॉपर रहे। 10वीं में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर अवधपुरी की मिताली दीक्षित 99 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
10वीं और 12वीं दोनों की टॉपर की सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। कामर्स और ह्ययूमेनिटीज की टॉपर सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। जोन कंवीनर वनिता मेहरोत्रा ने कहा कि 12वीं का परिणाम अंग्रेजी और बेस्ट तीन विषय और 10वीं का अंग्रेजी और बेस्ट चार विषयों के आधार पर निकाला गया है।
90 फीसदी अंक पाने वालों की भरमार
सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वालों की भरमार रही। अधिकतर स्कूलों में छात्रों के 90 फीसदी से अधिक अंक रहे। गणित, एकाउंट्स, अंग्रेजी में छात्रों को अच्छे अंक मिले। तीन विषयों में अच्छे अंक मिलने से छात्रों को औसत अंकों में भी लाभ मिल गया। औसत अंक, बाकी विषयों में मिले अंक के आधार पर ही मिले।