कन्नौज में संदिग्ध समझकर तीन दिनों तक हिरासत में रखकर हुई कश्मीरी युवकों से पूछताछ के बाद शासन स्तर से नई गाइड लाइन जारी हुई है। अगर कोई भी कश्मीरी युवक किसी काम से प्रदेश के जनपद में आता है तो सबसे पहले वह कश्मीर पुलिस से संपर्क कर स्वयं का वेरिफिकेशन कराएगा।
इसके बाद आनलाइन त्रिनेत्र ऐप के जरिये जिले की पुलिस को वेरिफिकेशन लेटर भेजने के बाद ही प्रवेश करेगा। इसमें यात्रा और ठहरने का उद्देश्य, स्थान और अवधि का भी जिक्र होगा। गुरुवार की रात खुफिया विभाग की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कश्मीर के पूंछ जिले में रहने वाले चार युवकों को संदिग्ध समझकर मानीमऊ के मियांगंज गांव से हिरासत में लिया था।