फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी को धमकी: पूर्व पति बोला- कब तक भागोगी...अपनी डीएम दोस्त से कहो कि वो तुम्हें बचाएं...

Mon, 14 Mar 2022 11:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आईएएस शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि उनकी बेटी पर अधिकार को लेकर दो माह से शशांक गुप्ता से विवाद चल रहा है। दो माह पहले शशांक ने उनके लखनऊ स्थित आवास पर धावा बोल दिया था। डराने का प्रयास किया था। इसपर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैं जानता हूं तुम कानपुर में हो...कब तक भागती रहोगी...अपनी डीएम दोस्त से कहो कि वो तुम्हें बचा सकती है तो बचाए...। कुछ इस तरह से आईएएस महिला अफसर को धमकियां देना उसके पूर्व पति को भारी पड़ गया। डीएम नेहा शर्मा की पैरवी पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी सहेली के पूर्व पति के खिलाफ कोतवाली थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


लखनऊ गोमती नगर, सुशांत गोल्फ सिटी के सेलेब्रिटी ग्रींस में रहने वालीं आईएएस शुभ्रा सक्सेना ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी जून 2003 में लखनऊ के गोमती नगर विभूति खंड, रोहताश प्रेसिडेंशियल टॉवर में रहने वाले शशांक गुप्ता से हुई थी।

उनकी नौ साल की बेटी शायना भी है। आरोप है कि शादी के बाद से पति ने उन्हें मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट के समक्ष जुलाई 2020 को तलाक ले लिया।
विज्ञापन

शुभ्रा के अनुसार तलाक के बाद शशांक उन्हें व उनकी बेटी को डराता, धमकाता और पीछा करने लगा। बेटी से मिलने संबंधी अधिकार को लेकर भी दंपती में विवाद चल रहा है। उन्होंने पति पर अपने 8 बाउंसरों से पीछा करवाने, उनकी लोकेशन ट्रेस कराने का भी आरोप लगाया है।

बीते पांच मार्च को वह अपनी बेटी के साथ सहेली डीएम नेहा शर्मा से मिलने उनके कानपुर स्थित आवास पर पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि पूर्व पति ने देर रात उनके मोबाइल पर मैसेज कर धमकियां दीं। जब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया तो आरोपी ने डीएम नेहा शर्मा के सीयूजी नंबर पर कॉल कर उनसे भी अभद्रता की।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व पति से अपनी व बेटी की जान को खतरा बताते हुए शशांक के खिलाफ धारा 147, 148, 149 (दंगा, बलवा), 500 (मानहानि), 506, 507 (अनाम संसूचना द्वारा अपना नाम या निवास स्थान छिपा कर धमकी देना) के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारी के  निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि सहेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनके पूर्व पति उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। 

एक और मुकदमा दर्ज हो चुका है
आईएएस शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि उनकी बेटी पर अधिकार को लेकर दो माह से शशांक गुप्ता से विवाद चल रहा है। दो माह पहले शशांक ने उनके लखनऊ स्थित आवास पर धावा बोल दिया था। डराने का प्रयास किया था। इसपर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें