फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रापर्टी डीलर ने पैसे लेकर भी नहीं दिया प्लॉट, आहत पति-पत्नी ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हरदोई के अतरौली थानांतर्गत केसरीपुर गांव में गुरुवार शाम महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पत्नी की मौत की सूचना पर लखनऊ में पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घरवालों ने लखनऊ में एक प्रापर्टी डीलर पर रुपये लेकर प्लाट न देने का आरोप लगाते हुए बताया कि इसी से आहत होकर दोनों ने खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हरदोई के केसरीपुर निवासी सुनील (27) लखनऊ स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में किराये पर रहता था। वह मजदूरी करता था। उसकी पत्नी सोनिका (25) बच्चों को लेकर कुछ दिन पहले गांव आई थी। गुरुवार देर शाम सोनिका का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के कुछ देर बाद सुनील ने लखनऊ में फांसी लगाकर जान दे दी। सुनील के पिता रामअवतार ने बताया कि सुनील ने लखनऊ के काकोरी स्थित ब्रह्मपुरी कॉलोनी में किस्त पर प्लाट लिया था। लगभग 30 हजार रुपये बाकी था, जो दाखिल-खारिज कराने के बाद अदा करने की बात कही थी। आरोप है कि डीलर ने प्लॉट देने से इनकार कर दिया। रुपये जाने व प्लॉट न मिलने से आहत होकर दंपती ने खुदकुशी कर ली। स्थानीय पुलिस ने सोनिका व काकोरी पुलिस ने सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराया। अतरौली एसओ बृजेश मिश्रा ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें