फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अजय खुद पर वार कर रहा था... पत्नी यह देख मुस्कुराती रही, बोली- बेटे से न मिल पाओगे, पूरा परिवार जाएगा जेल

Fri, 04 Apr 2025 08:45 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

परिजनों का आरोप है कि अजय वीडियो कॉल पर ही चाकू और कैंची लेकर आया। वह खुद पर हमला कर रहा था, इस दौरान राधा हंस रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अजय ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर जान दी थी। यह आरोप अजय के परिजनों ने लगाया है। बताया कि बुधवार रात अजय ने राधा को कॉल कर घर वापस आने के लिए कहा था। इसपर राधा ने धमकी दी कि तुम बेटे से कभी नहीं मिल पाओगे, जबकि अजय बेटे को बहुत प्यार करता था। गुरुवार सुबह भी अजय ने राधा को वीडियो कॉल किया था। अजय ने राधा से बेटे को दिखाने के लिए कहा। इस पर राधा ने जमकर गालियां दीं और पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

परिजनों का आरोप है कि अजय वीडियो कॉल पर ही चाकू और कैंची लेकर आया। वह खुद पर हमला कर रहा था, इस दौरान राधा हंस रही थी। मां छंगी देवी ने बताया कि जब अजय फर्श पर गिर गया तो वीडियो कॉल पर पत्नी राधा चीख चीख कर रोने का ढोंग करने लगी। इसी दौरान अजय के पिता रामबाबू, भाई व परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

पत्नी पर करता था शक, इसलिए होता था विवाद
मां छंगी ने बताया कि राधा शादी के बाद से ही फोन से ज्यादा बात करती थी। बेटा होने के बाद भी राधा की आदत कम नहीं हुई तो अजय ने विरोध करना शुरू कर दिया। बताया कि राधा मोबाइल फोन पर लगा रहता था और बेटा रोता रहता था। अजय ने इसका विरोध किया तो राधा ने उसकी जमकर पिटाई की और मायके चली गई। इसके बाद से वह नहीं लौटी। फिर अजय माता-पिता के पास आकर रहने लगा था। अजय के कई बार बुलाने पर भी वह मायके वापस नहीं आ रही थी। जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन कलह होती थी।

पढ़ें- बेटा बना हैवान: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर मां को ईंट से प्रहार कर मार डाला, पहले पत्नी से कर रहा था झगड़ा

पत्नी को वीडियो कॉल कर खुद के पेट और सीने पर कैंची से किए 18 वार
मायके में रह रही पत्नी को युवक ने वीडियो कॉल कर घर वापस आने और बेटे को दिखाने के लिए कहा तो विवाद करने लगी। इस पर उसने कैंची और पेचकस से खुद के पेट और सीने पर 18 वार किए। इसके बाद चाकू से गर्दन रेत ली। परिजन उसे गंभीर हालत में हैलट लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार की है। पिता ने बहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

परिवार से अलग रहने का बनाती थी दबाव
हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के योगेंद्र विहार, अर्रा रोड निवासी रामबाबू के चार बेटे राजू, गोविंद, बाबू और दिनेश उर्फ अजय बजरंगी (26) हैं। अजय कपड़े की सिलाई करता था। बड़े भाई राजू ने बताया कि 22 जून 2023 को अजय की शादी फतेहपुर के पोस्ट शाह के धारूपुर गांव निवासी राधा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही राधा, अजय पर परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी। विरोध पर कलह करती थी।

इसके बाद बेटा हो गया। आए दिन की कलह से तंग आकर आठ माह पहले अजय, पत्नी के साथ बारादेवी में किराये के मकान में रहने लगा था। एक महीने पहले मोबाइल फोन पर ज्यादा बात करने को लेकर अजय का पत्नी से विवाद हो गया था। इसके बाद वह नाै माह के बेटे मोहित को लेकर अपने मायके चली गई थी। इसके बाद अजय माता-पिता के साथ रहने लगा था।

कल अजय ने वीडियो कॉल कर पत्नी राधा को घर आने के लिए कहा
गुरुवार को अजय ने वीडियो कॉल कर राधा को घर आने के लिए कहा। राधा के इन्कार पर दोनों में फिर से विवाद शुरू हो गया। अजय कैंची और पेचकस उठा लाया और वीडियो कॉलिंग के दौरान ही उसने अपने सीने और पेट में ताबड़तोड़ 18 वार किए। इसके बाद चाकू से गर्दन रेत ली। बेटे की चीख सुनकर मां पहुंची और चाकू छीनने का प्रयास किया तो उन्हें भी चोटें आईं। बेटे को दर्द से तड़पता देख परिजन उसे लेकर हैलट पहुंचे। वहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

परिजनों की सूचना पर फोरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ महेश कुमार ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। साथ ही युवक के मोबाइल को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर डेढ़ दर्जन चोट के निशान मिले हैं। अधिक रक्तस्राव से माैत की पुष्टि हुई है।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें -Video: दबंगों ने पीआरडी जवान को लाठी से पीटा, नकदी व सोने की चैन छीनी; मूक दर्शक बने रहे लोग... देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें