फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पति ने गला दबाकर की थी पत्नी की हत्या, ठेले में लादकर ठिकाने लगाया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में मायके से 500 मीटर दूर कंबल और पत्थर में लपेटकर फेंके गए शव की शिनाख्त पुलिस ने सरायमीता निवासी आकृति सिंह उर्फ रूबी (28) के रूप में की है। पुलिस की जांच में पता चला कि पति नितिन ने अपने पिता व भाई की मदद से 26 फरवरी की रात पत्नी की हत्या करने के बाद शव को ठेले पर लादकर नाले में ठिकाने लगाया था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पनकी सरायमीता निवासी तेजबहादुर ने पुलिस को बताया कि परिवार में पत्नी भूरा देवी, बेटी आरती, ज्योति, सेजल, आकृति व एक बेटा राहुल हैं। बताया पांच साल आकृति ने दादानगर स्थित रैपर फैक्टरी में साथ काम करने वाले पनकी मंदिर परिसर निवासी नितिन सविता से प्रेम विवाह किया था। उनके एक बेटा उत्कर्ष और बेटी मानवी हैं। भाई राहुल का आरोप है कि शादी के बाद से पति घरेलू कलह में बहन को पीटता था। पनकी थाने में शिकायत की गई तो पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया। आरोप कि 26 फरवरी को नितिन ने आकृति को जमकर पीटा। पुलिस ने फिर से समझौता करा दिया।
घर पहुंचने पर नितिन ने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। शव कंबल और पत्थर में लपेटकर घर से 500 मीटर दूर स्थित नाले में फेंक दिया। आरोप है कि आरोपियों ने अपने घर से निकलने का सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिया। 28 फरवरी को शव उतराया तब पुलिस को जानकारी हुई। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पति ने हत्या की बात कबूली है। फिलहाल पति समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें