फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद में हैवान बना पति: नहर में डुबोकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर जो किया जानकार कांप जाएगी रूह

Tue, 05 Apr 2022 01:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई में लापता महिला की हत्या कर शव बाग में दफनाए जाने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में 11 फरवरी ने लापता महिला की हत्या कर शव बाग में दफनाए जाने के मामले का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस का दावा है कि पति ने आपसी मन मुटाव में महिला को पहले नहर में डुबोकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को आम के बाग में गड्ढा खोदकर दफना दिया था।

विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन मेें सोेमवार को घटना का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि नौ मार्च को कछौना के समसपुर निवासी हनिनाम ने बघौली थाने मेें अपनी बेटी शालिंद्री की (37) की गुमशुुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति श्रीराम से पूछताछ की थी, तो उसने बताया था कि 11 फरवरी को वह पत्नी को नैमिषारण्य घुमाने ले गया था। वहीं से पत्नी गुम हो गई थी। टीम लगाकर उसकी तलाश में लगी थी, लेकिन सुराग नहीं मिला था।

Trending Videos

आरोपी ने कबूला जुर्म
मिशन शक्ति के तहत महिला की गुमशुदगी की नए सिरे से जांच शुरू की गई। इस दौरान मुखबिर ने पति द्वारा शालिंद्री की हत्या कर शव छिपाने की सूचना दी। क्राइम ब्रांच व स्थानीय पुलिस ने पति श्रीराम को फजलपुर तिराहे से गिरफ्तार कर जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पत्नी से उसका मनमुटाव रहता था।
विज्ञापन

जिसके चलते दौलतपुर के निकट नहर में पत्नी को पानी में डुबोकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को पास के आम के बाग में खुरपी से गड्ढा खोदकर दफना दिया था। आरोपी की निशानदेही पर टीमों ने बाग में झाड़ियों के अंदर गड्ढे से शव (कंकाल) बरामद किया।

हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खुरपी, दो जोड़ी पायल, सात अलग-अलग नाम के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें