इलाके में लगेे सीसीटीवी कैमरे चेक किए थे। इसमें किसी तरह के सबूत हाथ नहीं लगे थे। इसके बाद टीम ने मुस्कान की सीतापुर रोड निवासी बहन तनू व मुस्कान की सीतापुर निवासी दोस्त अमिता गुप्ता हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
बताया कि मुस्कान ने अपने जेवर बहन तनू को दे दिए थे। इसकी जानकारी मुस्कान ने ससुराल वालों को नहीं दी थी। कुछ माह बाद मुस्कान के देवर और ननद की शादी है। जब शादी में ससुराल वाले उसे बिना गहनों के देखते तो उसकी पोल खुल सकती थी। इसके बाद घर में रखे बाकी जेवर पहले ही अपनी दोस्त अमिता को दे दिए थे।
इसके बाद जिस समय सास व ननद घर से बाहर गईं थी, तभी मुस्कान ने लूट की झूठी कहानी रच डाली। एसपी ने बताया तनू व अमिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस साजिश में एक और महिला शामिल थी। उसकी तलाश की जा रही है।
गुडवर्क करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम
इसरो के सहायक वैज्ञानिक के घर से लाखों की लूट का चार दिनों में पर्दाफाश करने वाली टीम एसपी ने प्रशंसा की। एसपी ने गुडवर्क करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की। इसी तरह पुलिस कार्य करे तो जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर होगी।