हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला बड़ी बाजार में आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट हो गया। हादसे में आतिशबाजी बना रहे तीन युवक झुलस गए। इनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोपामऊ कस्बे के मोहल्ला बड़ी बाजार में तौहीद (22) दिवाली के मद्देनजर अपने मकान में आतिशबाजी बना रहा था। उसके साथ मोहल्ला मिश्राना निवासी राहुल कुमार (20) और बाबूपुर कचनारी निवासी छोटे (22) भी थे। इसी दौरान लगभग सवा चार बजे अचानक विस्फोट हो गया। घटना में तीनों झुलस गए, जिनमें एक की मौत हो गई।