फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मां के साथ एक साल के नकुल को भी रहना पड़ेगा जेल में

विज्ञापन
हत्यारोपी महिला व उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नहल निवासी राकेश कुमार पुत्र रामफल की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए थाना डिबाई पुलिस ने उसकी पत्नी राजकुमारी व उसके प्रेमी अमित उर्फ ऊधम पुत्र केहर सिंह मीणा निवासी फजलगढ़ी माजरा दौलतपुर थाना डिबाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से वह जेल भेज दिए गए। राजकुमारी के साथ उसका एक साल का मासूम नकुल भी जेल गया है। उसे भी मां के साथ जेल में रहना पड़ेगा।
विज्ञापन




राकेश की पत्नी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि राकेश उससे उम्र में बड़ा था। राकेश को वह पसंद नहीं करती थी। अपने रिश्तेदार अमित से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। राकेश को वह छोड़ना चाहती थी लेकिन वह नहीं मान रहा था। आए दिन पति क्लेश करता था। चार माह पहले वह अपनी तीनों पुत्रियों व बेटे नकुल को लेकर मायके लेदरखेड़ा थाना डिबाई आ गई थी। जहां उसका प्रेमी अमित से मिलना जुलना आसानी से हो जाता था। 19 अक्तूबर को उसने प्रेमी के साथ मिल कर राकेश की हत्या कर दी। मां व मासूम भाई को जेल जाने की सुनकर उसकी बेटियां फफक कर रो पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें