फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस ब्लॉक में आयोजित हुआ आवास दिवस, 275 लोगों को दी आवास की चाबी

विज्ञापन
संदलपुर ब्लाक में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देते ब्लाक प्रमुख राहुल तिवारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/पुखरायां। जिले के सभी दस ब्लॉकों में शनिवार को आवास दिवस मनाया गया। जहां पर पीएम आवास योजना के तहत यहां 275 लोगों को आवास की चाबी दी गई। अमरौधा में विधायक और मलासा में केंद्रीय राज्यमंत्री के प्रतिनिधि ने लाभार्थियों को चाबी और प्रमाण पत्र दिए। इसके साथ ही कई जगहों पर पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन

पीडी दिनेश यादव ने बताया कि संदलपुर, राजपुर, झींझक, रसूलाबाद, डेरापुर, अकबरपुर, अमरौधा, मलासा, मैथा, सिकंदरा ब्लॉक परिसर में आवास दिवस मनाया गया। इसमें लोगों को पीएम आवास के प्रति जागरूक किया गया, ताकि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके। कई लोगों ने गृह प्रवेश कर सहजन, नीम, पीपल सहित अन्य पौधे लगाए।
अमरौधा ब्लॉक में विधायक विनोद कटियार ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। पात्रों को आवास देकर सरकार अपना वादा पूरा कर रही है। अभी निरंतर आवास निर्माण कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मलासा ब्लॉक में केंद्रीय राज्यमंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा के प्रतिनिधि श्याम सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री रात दिन देशवासियों की सुरक्षा और समृद्धि के लिए चिंतन करते रहते हैं। सरकार की सोच है कि जब जनता सक्षम होगी आगे बढ़ेगी तो देश स्वयं आगे बढ़ेगा।
संदलपुर ब्लॉक सभागार में दस लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी गई। इस दौरान मनरेगा मजदूरों ने खाते में रुपये ना आने की शिकायत ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी से की। इस पर उन्होंने ग्राम सचिव, तकनीकी सहायक व रोजगार सेवकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के लिए अधिकारियों से कहा।
राजपुर ब्लॉक सभागार में 114 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी गई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राकेश बाबू कटियार ने कहा कि पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने में रुपये नहीं लगते हैं। कोई रुपये की मांग करता है तो तुरंत अधिकारियों से शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें