फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेट्रो सुरंग की वजह से गिरे थे मकान, निर्माण न होने से लोगों में आक्रोश…दिया धरना, दी ये चेतावनी

Sat, 19 Oct 2024 04:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने धरना दिया है। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द निर्माण करने और मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
धरने पर बैठे विधाययक और क्षेत्रीय लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हरबंश मोहाल में मेट्रो की सुरंग निर्माण की वजह से दो महीने पहले दो मकान गिर गए थे। साथ ही, आसपास के मकानो में भी दरारें आ गई थीं। लेकिन मेट्रो की तरफ से निर्माण, मरम्मत के बजाए खानापूरी करने के विरोध में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई, क्षेत्रीय पार्षद कौशिक बाजपेई और क्षेत्रवासियों ने मौके पर धरना दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द निर्माण करने और मुआवजा देने की मांग की। बेघर लोगों को पांच दिन तक अशोका होटल में रोका गया, फिर वहां से भगा दिया गया। मुआवजा भी नहीं दिया गया। विधायक ने एसीपी कलेक्टरगंज को ज्ञापन दिया । साथ ही, धमकी दी कि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई, तो मेट्रो डिपो के कार्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें