फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: होटल मालिक से 24 लाख की ठगी, क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मुनाफा का दिया लालच, जांच शुरू

Fri, 11 Oct 2024 04:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच देकर होटल मालिक से कई बार में 24 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में साइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक होटल मालिक से 24 लाख 15 हजार रुपये की ठगी कर ली। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कौशलपुरी स्थित होटल गगन पैराडाइज के मालिक सरबजीत सिंह के पास 24 अप्रैल को व्हाट्सएप मैसेज आया। इसमें ऑफर दिया गया था कि गूगल मैप्स पर होटल का रिव्यू करें और प्रत्येक रिव्यू पर 50 रुपये प्राप्त करें। उन्होंने मैसेज पर विश्वास करके ऑफर को स्वीकार कर लिया।
कुछ होटलों का रिव्यू करके पैसे मिलने बाद ठगों ने टेलीग्राम एप पर जोड़ लिया। इसके बाद क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच देकर कई बार में 24 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। रुपये वापस न मिलने पर ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें