फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में सड़क हादसा: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Sun, 17 Apr 2022 01:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

ट्रक ने बाइक में इतनी भीषण टक्कर मारी, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन
हादसे में बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सुमेरपुर थाना क्षेत्र के इंगोहटा गांव के निकट परीक्षा देकर बिना हेलमेट लगाए बाइक से वापस जा रहे छात्रों को कबरई की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों को इलाज के लिए मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन

सिसोलर थानाक्षेत्र के बुढ़ई गांव निवासी 20 वर्षीय दीप नारायण, पुत्र रमेश कुशवाहा अपने मित्र विकास के साथ बाइक से लेकर इंगोहटा में स्थित एक्सीलेंट डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने के लिए आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब दोनों विद्यालय के गेट के सामने हाईवे पर चढ़ रहे थे। तभी कबरई की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मौदहा भेजा। जहां इलाज के दौरान दीपनारायण की मौत हो गई। वहीं, विकास को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें