वहीं जीप के नीचे दबने से राजू की पत्नी पिंकी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मुन्नी देवी, साहिल, रूही, शिखा, आदित्य व जीप चालक राजू को उपचार के लिए हैलट में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजू की भाभी मुन्नी, भतीजे आदित्य व शिखा की हालत नाजुक बताई है।
वहीं, अर्मापुर इंस्पेक्टर शिवचरण लाल ने बताया कि सभी घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में रिश्तेदारों को सूचित करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गाड़ी के अनियंत्रित होने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इधर हादसे में पिंकी की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। पिंकी की तीनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था।