स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने छापेमारी कर संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने से भारी मात्रा में हुक्का और फ्लेवर बरामद किया है।
कानपुर में स्वरूपनगर पुलिस ने मंगलवार देर शाम बेनाझाबर रोड स्थित इग्नाइट कैफे में हुक्का बार चलाते संचालक समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हुक्का और फ्लेवर बरामद किया है। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि आरोपियों में चमनगंज प्रेमनगर निवासी कैफे संचालक मोहम्मद आतिफ, जूही निवासी कैफे का मैनेजर कुणाल रावत और बेनाझाबर निवासी मनमोहन मिश्रा उर्फ मन्नू शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि मुखबिर की सटीक सूचना पुलिस ने मंगलवार देर रात बेनाझाबर रोड स्थित इग्नाइट कैफे में छापा मारा। जब पुलिस कैफे के अंदर पहुंची, तो यहां ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान कैफे में भगदड़ मच गई। छापे में कई अच्छे घरों के लड़के और लड़कियां भी कैफे में पाए गए। बेनाझाबर स्थित इस कैफे में यह काम काफी दिनों से चल रहा था।