फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acid Attack: शादी के लिए मना करने पर महिला पर फेंका तेजाब, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

Wed, 04 May 2022 01:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिधनू थाना क्षेत्र में महिल ने शादी से इनकार कर दिया, तो उसके कथित प्रेमी ने बुधवार को उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने 27 वर्षीय महिला पर तेजाब फेंक दिया। इससे पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई और उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता प्रियंका उर्फ खुशबू तुलसियापुर थाना बिधनू  की निवासी है, जिस पर उसके पति के दोस्त ने तेजाब फेंक दिया।

विज्ञापन

युवक, पीड़िता को शादी करने के लिए मजबूर कर रहा था। जब महिला ने इनकार किया, तो नफरत में उसने महिला पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।  बता दें कि महिला के पति की तीन साल पहले घाटमपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उसका एक तीन साल का बेटा भी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें