हेल्थ कैंप में महिलाएं (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
लोगों के बीच यह आम धारणा है कि होम्योपैथिक दवाएं पहले रोग को बढ़ाती हैं, फिर उसे ठीक करती हैं। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अरुण दीक्षित ने बताया कि यह धारणा गलत है। दरअसल, होम्योपैथिक दवाएं सिर्फ किसी रोग का नहीं, बल्कि मरीज का उपचार करती हैं। होम्योपैथिक दवाएं रोग को दबाकर उपचार के बजाय उसे शरीर से बाहर निकालती हैं।
इसे लोग रोग को बढ़ाना समझते हैं। होम्योपैथिक दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। आरोग्य धाम की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरती मोहन ने बताया कि महिलाओं में मासिक धर्म की अनियमितता, स्तन, बच्चेदानी में गांठ, ट्यूमर, ल्यूकोरिया आदि का होम्योपैथिक दवाओं से बिना किसी दुष्प्रभाव व ऑपरेशन के इलाज संभव है।
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से 22 सितंबर को अमर उजाला कार्यालय, 89 गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल इस्टेट, अतुल माहेश्वरी मार्ग (चार खंभा चौराहे के पास) में होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएमएआई) और आरोग्य धाम, ग्वालटोली के सहयोग से निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर लगेगा।
नारायण होम्यो स्टोर, बेकसन, विलमर स्वाबे, शीशमहल होम्यो सेंटर की ओर से भी निशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण होगा। रोटरी क्लब कानपुर वेस्ट का विशेष सहयोग होगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और सचिव यजुवेंद्र सिंह ने कहा कि क्लब की ओर से होम्योपैथिक शिविर में पूरा सहयोग किया जाएगा।
10 से 5 बजे तक कराएं पंजीकरण, पैथोलॉजी जांच में भी छूट
शिविर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगा। शिविर में पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल नं. 9335082053 पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है। पालीवाल डायग्नोस्टिक्स की ओर से पैथोलॉजी जांच छूट के साथ होगी। ज्ञान पैथोलॉजी मधुमेह, ब्लड ग्रुप की जांच निशुल्क करेगा। परेड एक्सरे की ओर से शिविर में पंजीकरण कराने वालों को अल्ट्रासाउंड, एक्सरे में 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
ये डॉक्टर भी करेंगे स्वास्थ्य परीक्षण
डॉ. मनीष जैन वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ, डॉ. जीएस चंदेल पूर्व जिला होम्योपैथिक अधिकारी, डॉ. बनवारी लाल अग्रवाल वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ, डॉ. पंकज चतुर्वेदी वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन, डॉ. डीएस तुली वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन, डॉ. संदीप मिश्रा वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजीशियन,
स्त्री रोग विशेषज्ञ भी होंगी
डॉ. विजयलक्ष्मी आचार्य स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. वंदना शुक्ला होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. शिवानी कनौजिया होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रियंका शुक्ला होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. शैफाली राज होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. पूजा निगम होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ