फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

विज्ञापन
जालौन में हेलीपैड पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से अभिवादन करते गृह मंत्री अमित शाह के बगल में जिलाधि? - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा भाजपा में सभी वर्ग का विकास होता है। भाजपा में बिना भेदभाव के बिजली, शौचालय और पानी की व्यवस्था कर रही है। सबके लिए मुफ्त राशन और पांच लाख तक के दवा का इंतजाम भी कर रही है। उन्होंने बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ और बबुआ दोनों की पार्टियां जातिवादी हैं। सिर्फ अपनी जाति के लिए राजनीति करती हैं। सूपड़ा साफ हो चुका है। बुआ एक जाति को बढ़ाती हैें तो बबुआ दूसरी जाति को। योगी और मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम करती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों का 36 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया है। भाजपा की सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में पांच एक्सप्रेसवे बनाए हैं। पहले प्रदेश में 12 मेडिकल कालेज थे, लेकिन पांच साल में 30 मेडिकल कालेज बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के विकास के लिए मोदी सरकार हर गरीब के पास राशन भेज रही है। पांच लाख तक के मुफ्त इलाज के लिए सात करोड़ लोगों को मदद दे रही है। बिजली पानी भी घर घर पहुंचाया जा रहा है। वन नेशन वन कार्ड बनाकर सभी को राशन मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उड़ी और पुलवामा स्ट्राइक का भी किया जिक्र
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दस साल मनमोहन सोनिया गांधी की देश में सरकार रही, तब पाकिस्तान से आतंकी आते थे और घटना को अंजाम देने के बाद चले जाते थे और सरकार कुछ नहीं कर पाती थी। भाजपा सरकार में जब पाक समर्थित आतंकियों ने उड़ी और पुलवामा जैसी घटनाओं को अंजाम दिया तो मोदी सरकार ने पाक को सबक सिखाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें