फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Festive Trains: दिवाली पर घर जाने वालों की स्टेशन पर उमड़ी भीड़, रेलवे ने चलाईं आठ स्पेशल ट्रेनें

Fri, 21 Oct 2022 12:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

त्योहारों पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ गई है, जो आज से और बढ़ेगी। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है और सीटों के लिए मारामारी मची है। इसके लिए रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर घर जाने वालों की भीड़ कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ने लगी है। शुक्रवार रात से नौकरीपेशा यात्रियों की भी रवानगी शुरू हो जाएगी। सबसे ज्यादा भीड़ शनिवार को होगी। वहीं लगभग हर रूट की ट्रेन फुल है। उधर बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर तैयारियां कर ली गई हैं। आरपीएफ और जीआरपी ने प्लेटफार्मों और सरकुलेटिंग एरिया में सिपाहियों की ड्यूटी बढ़ा दी है।

विज्ञापन

गुजरात, दिल्ली, मुंबई जाने वाले यात्री दोपहर बाद बढ़े
कानपुर और आसपास के जिलों के गांवों में रहने वाले कामगारों और मजदूरों की वापसी शुरू हो गई है। गुरुवार दोपहर बाद गुजरात, महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, नासिक और दिल्ली से आने वाली 32 ट्रेनों में भीड़ रही। सबसे ज्यादा स्लीपर और जनरल कोचों में भीड़ रही।
रेलवे रिकॉर्ड के मुताबिक जनरल कोच में क्षमता से चार गुना और और स्लीपर कोच में क्षमता से दो गुना यात्री बैठे थे। यात्री स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट लेकर सफर करने को मजबूर हुए। स्पेशल ट्रेनों में सीटें खत्म होने से मारामारी अधिक रही।

विज्ञापन

रेलवे ने चलाईं आठ स्पेशल ट्रेनें, करा लें रिजर्वेशन
रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा पर लंबी वेटिंग के मद्देनजर आठ स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को कन्फर्म सीटें मिल सकेंगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेलवे ने जरूरत के हिसाब से यात्रियों के बढ़ते लोड के मद्देनजर यह फैसला लिया है।

ये ट्रेनें चलेंगी
  • दिल्ली-पटना (04072/71) 21 और 29 अक्तूबर को दोनों छोर से चलेगी।
  • नई दिल्ली-पटना (02250/49) 22, 25 और 27 अक्तूबर को दिल्ली से और 23, 26 अक्तूबर व एक नवंबर पटना से चलेगी।
  • दिल्ली-पटना (04018/17) 28 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
  • दिल्ली-भागलपुर (04058/57) 23 और 26 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
विज्ञापन

  • दिल्ली-भागलपुर 21 और 25 अक्तूबर को दिल्ली से और भागलपुर से 22 व 26 अक्तूबर को चलेगी।
  • दिल्ली-भागलपुर (04064/63) 22 अक्तूबर को दोनों ओर से चलेगी।
  • दिल्ली-भागलपुर (04036/35) 28 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
  • दानापुर-कोटा (09817/18) 22 और 27 अक्तूबर को दोनों तरफ से चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें