जमानत मिलने के बाद बाहर आने वाला था नीलू
किशोरी दुष्कर्म कांड में साक्ष्यों से छेड़छाड़ का आरोपी नीलू यादव जमानत पर जेल से बाहर ही आने वाला था कि पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कर दिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों के ऊपर दर्ज मुकदमों के आधार पर विधिक प्रक्रिया के तहत गैंगस्टर की कार्रवाई को बनती ही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद अब नीलू के जेल से बाहर आने की संभावनाएं कम हो गईं हैं।
आरोपी नवाब सिंह और नीलू यादव पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसके आधार पर दोनों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और जिला स्तरीय गैंग में सूचीबद्ध किया जाएगा। नियमानुसार संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।- अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक