फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जमीन घोटाले का आरोपी हिन्दू युवा वाहिनी पदाधिकारी गिरफ्तार, भूमाफिया की सूची में दर्ज होगा नाम

Wed, 17 Mar 2021 11:49 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में कल्याणपुर पुलिस ने बारासिरोही में करोड़ों के जमीन घोटाले में वांछित हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री अमित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पार्वती बागला रोड निवासी कारोबारी ने एक साल पहले उसके खिलाफ कल्याणपुर थाने में धोखाधड़ी और जालसाजी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमित सिंह का भूमाफिया की सूची में भी नाम शामिल किया जाएगा। एल्गिन मिल से रिटायर्ड एवं कारोबारी राधेलाल गोयल और उनकी पत्नी सुशीला ने बारासिरोही में कई बीघे जमीन खरीदी थी। इसके बाद परिवार समेत गाजियाबाद चले गए।

कुछ दिनों बाद लौटे तो पता चला कि इंदौर निवासी दिव्यांश गोयल और उसके साथी जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे हैं। 21 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जांच में पता चला कि इन लोगोें ने फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी अपने नाम करा ली।
विज्ञापन


बारासिरोही निवासी अमित सिंह पूरे खेल का मास्टर माइंड निकला। एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें