फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में बच्चों संग फंसी हिना का मामला: गनी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से किया संपर्क

Mon, 06 Sep 2021 08:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अफगानिस्तान में तीन बच्चों के साथ फंसी कानपुर के बाबूपुरवा के बगाही की रहने वाली हिना खान पर मां से फोन पर बात करने के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई है। उसने मां से फोन पर वहां से बाहर निकालने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान तालिबान संकट: कानपुर लड़की हिना खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के डीसीपी क्राइम ने हिना के शौहर गनी की गिरफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क कर एफआईआर की कॉपी मेल की है। पुलिस का मानना है कि गनी की गिरफ्तारी के बाद हिना और उसके बच्चों को लाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


बाबूपुरवा पुलिस ने हिना की मां समीरुन निशा की तहरीर पर दामाद नूर मोहम्मद उर्फ गनी मोहम्मद के खिलाफ बेटी को प्रेम जाल में फांसकर निकाह करने, अफगानिस्तान में ले जाकर बेचने, मारपीट, गालीगलौज समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने मुंबई पुलिस को गनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी दी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अन्य दस्तावेज भी मेल किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय से नहीं मिला अभी तक कोई सहयोग
एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। हालांकि अभी तक वहां से कोई सहयोग नहीं मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें