फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हेलो! सपा महिला नेता के यहां से बोल रहा हूं, तुझे उठवा लूंगा… हत्या करने की धमकी भी दी, जांच के आदेश

Sat, 25 Jan 2025 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महिला अधिवक्ता का आरोप है किउन्हें धमकी देते हुए फोन करने वाले शख्स ने गाली देने की धमकी देकर उठवा लेने व कटवा देने की बात कही और फिर फोन काट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के हरबंश मोहाल क्षेत्र में रहने वाली महिला वकील ने धमकाए जाने की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की है। आरोप लगाया है कि एक सपा की महिला नेता के नाम पर फोन कर उन्हें धमकी दी गई। पुलिस कमिश्नर ने थानेदार और दूसरे पक्ष को बैठाकर बातचीत कराने के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

गड़रिया मोहाल निवासी वकील आकांक्षा के पास गुरुवार सुबह लगभग 10:25 बजे एक अंजान नंबर से फोन आया।  फोन करने वाले ने कहा कि वो सपा विधायक रचना सिंह के यहां से बोल रहा है। आरोप है कि उन्हें धमकी देते हुए फोन करने वाले शख्स ने गाली देने की धमकी देकर उठवा लेने व कटवा देने की बात कही और फिर फोन काट दिया।

विज्ञापन

घटना की जांच कर रही है पुलिस
उन्होंने 1090 पर जानकारी दी। इसके बाद वह हरबंश मोहाल थाने पहुंची और प्रार्थना पत्र दिया। हरबंश मोहाल पुलिस ने कॉल पर धमकी देने वाले से जानकारी की तो उसने बताया कि वह नंबर रचना सिंह के कार्यालय का है। जब धमकी देने की बात पुलिस ने पूछी तो बोले कि नंबर इधर से उधर हो गया होगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें