फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Traffic News: हाईवे से 27 घंटे लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन, कल सुबह से रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Wed, 05 Oct 2022 08:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

लखनऊ में होने जा भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच को देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन का निर्णय लिया है।  इसके तहत हाईवे से 27 घंटे तक भारी वाहन लखनऊ नहीं जा सकेंगे। बता दें कि गुरुवार सुबह छह बजे से शुक्रवार सुबह नौ बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
 
विज्ञापन
ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने जा रहे क्रिकेट मैच के कारण पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन किया है। इसके तहत कानपुर से लखनऊ जाने वाले सभी भारी वाहन को बदरका चौराहा से मरहला चौराहा से गंगा बैराज से सफीपुर परियर होकर हरदोई जाएंगे।

विज्ञापन

इसके अलावा रायबरेली, सुल्तानपुर और बाराबंकी जाने वाले सभी भारी वाहन को आजाद मार्ग बदरका चौराहा से अचलगंज होते हुए उन्नाव-रायबरेली हाईवे से जाएंगे। वहीं, लखनऊ की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन को गदन खेड़ा चौराहा से अचलगंज की तरफ डायवर्जन किया जाएगा।
अजगैन से लखनऊ की तरफ जाने वाले सभी भारी वाहन को थाना गेट अजगैन तिराहा से हसनगंज की तरफ भेजा जाएगा। थाना असोहा द्वारा कालूखेड़ा से लखनऊ कानपुर हाईवे पर कोई भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा।मौरावां कोतवाली द्वारा पुरवा व रायबरेली से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांगरमऊ से हरदोई और बांगरमऊ होकर उन्नाव की तरफ आने वाले भारी वाहनों को कस्बा बांगरमऊ से तिराहा से डायवर्जन किया जाएगा। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि डायवर्जन पूरी तरह प्रभावी रहेगा। डायवर्जन वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें