फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनाइटेड किंगडम व बगदाद से आए दो प्रवासियों को स्वास्थ्य टीम ने किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना के नये स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर जनपद का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बुधवार को यूनाइटेड किंगडम व बगदाद से एक-एक प्रवासी जनपद में आए। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को घर में ही क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि चकेरी एयरपोर्ट से दो लोगों के जनपद में अन्य देश से आने की सूचना मिली थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें ट्रैक किया।
फोन से संपर्क किया तो एक ने अकबरपुर के बारा गांव और दूसरे ने मलासा गांव में अपना घर बताया। टीम उनके पास पहुंची और कोविड का सैंपल लिया। दोनों ही युवकों को सात दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

उधर टीकाकरण केंद्रों में अधिकारी समय पर पहुंचते हैं या नहीं, इसकी स्थिति जानने के लिए गुरुवार को डीएम जेपी सिंह ने सुबह 10 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग की तो डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहन झा अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इस पर डीएम ने सीएमओ को डॉ. मोहन पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें