रिपोर्ट दर्ज कर की जाएगी कार्रवाई
घायलों को ग्रामीणों की मदद से तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की और लोगों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष कबरई वीरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।