फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: लड़ते सांडों की जद में आए बाइक सवार की मौत, बिजली विभाग में ठेकेदार था

Fri, 05 Apr 2024 04:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बाइक से घर वापस आ रहा ठेकेदार शाहजहांपुर में लड़ते हुए सांडों की जद में आ गया। बाइक से गिरकर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रमाकांत शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पचदेवरा में ट्रॉली खरीदने के लिए एडवांस (बयाना) देकर बाइक से घर वापस आ रहा ठेकेदार शाहजहांपुर में लड़ते हुए सांडों की जद में आ गया। सिर के बल बाइक से गिरे ठेकेदार की मौत हो गई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के अनंगपुर निवासी रमाकांत शुक्ला उर्फ मुल्कू शुक्ला (33) बिजली विभाग में ठेकेदारी करते थे। बृहस्पतिवार को वह ट्रॉली खरीदने के लिए शाहजहांपुर गए थे। ट्रॉली पसंद आने पर बयाना देकर देर रात बाइक से वापस गांव आ रहे थे।

विज्ञापन


शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्रिया के कोन क्षेत्र मंदिर के पास अचानक रास्ते पर सांड आ गए और आपस में लड़ने लगे। इनकी जद में आकर रमाकांत बाइक से सिर के बल सड़क पर जा गिरे। वह हेलमेट लगाए थे, लेकिन हेलमेट की बेल्ट बंद नहीं किए थे। इस कारण टक्कर लगते ही हेलमेट अलग जा गिरा और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं।

जानकारी पर पहुंचे परिजन निजी वाहन से उन्हें कांठ के अस्पताल ले गए। जहां से जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। शाहजहांपुर में चिकित्सक ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रीना और दो वर्ष की पुत्री माही है। पचदेवरा के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि घटना शाहजहांपुर जनपद की है। वहीं से पोस्टमार्टम होकर शव आ गया है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव फर्रुखाबाद के पांचाल घाट ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें