फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पत्नी से विवाद में परेशान युवक ने जहर खाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 13 Jun 2024 06:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में पत्नी से विवाद में परेशान युवक ने जहर खाकर जान दे दी। लगभग छह माह पहले पत्नी ने गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
गोपाल सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पत्नी से चल रहे विवाद में परेशान टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोटरा निवासी युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टड़ियावां थाना क्षेत्र के कोटरा निवासी गोपाल सिंह (35) खेती और मजदूरी करते थे। उसकी ससुराल पिहानी कोतवाली क्षेत्र के जरेली गांव में है। परिजनाें के मुताबिक पत्नी आरती से उसका विवाद चल रहा है।

विज्ञापन


लगभग छह माह पहले पत्नी ने गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। आरती अपने मायके में ही रह रही है। बुधवार को गोपाल की आरती से मोबाइल पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद गोपाल हरिहरपुर बाजार गया और उसने वहां से कीटनाशक खरीदकर खा लिया। इसके बाद घर पहुंचने पर उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजनों को पता चला।

परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां गंभीर हालत में उसका उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि पत्नी से विवाद के चलते जहर खाकर युवक ने जान दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें