फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में दबकर दो की मौत; डेयरी पर दूध देने गए थे दोनों, परिजनों ने लगाया जाम

Wed, 01 Apr 2026 02:23 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बीच दबकर दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाया, जिसे पुलिस ने समझाकर खुलवाया।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में बघौली-प्रतापनगर मार्ग पर मंगलवार की देर शाम दूध डेयरी पर जा रहे दो दोस्तों की ट्रकों के बीच मे दबकर मौत हो गई। दोनों ट्रकों के चालक अपना-अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले हैं। हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ककरहिया निवासी पुष्पेंद्र (18) पुत्र श्री केशन गांव के ही अपने दोस्त कन्हैयालाल (19) पुत्र कमलेश कुमार के साथ अपना-अपना दूध बेचने के लिए दूध डेयरी पर जा रहे थे। दूध डेयरी से कुछ दूर पहले रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचते ही आमने सामने दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत हो गई, जिसके बीच में दबकर दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच दोनों ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया
हादसे की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और दोनों घायलों को इलाज के लिए कछौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर डॉक्टर ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित करते हुए कन्हैयालाल को सौ शैय्या अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने कन्हैयालाल को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद सूचना पुलिस को भेजी गई। बुधवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतक पुष्पेंद्र की शादी नही हुई थी। वह अपने पांच भाई और दो बहनों मे चौथे स्थान पर था और खेती-किसानी में अपने पिता का सहयोग करता था। वहीं, मृतक कन्हैयालाल की शादी नहीं हुई थी। वह अपने चार भाई और दो बहनों मे दुसरे स्थान पर था। वह खेती किसानी मे पिता का सहारा करता था। हादसे को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें