फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: ट्रक चालक की गला रेत कर हत्या, सड़क किनारे फेंका शव

Sat, 22 Jan 2022 02:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदाेई के बघौली थाना क्षेत्र में ट्रक चालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह गांव से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे शव पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम घुरमई निवासी अजीम (35) ट्रक चालक था। वह रोजाना शाम को जल्दी घर आ जाता था। शुुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी।

सुबह गांव से 2 किलोमीटर दूरी पर बघौली माधौगंज मार्ग के किनारे उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने अज्ञात पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सीओ विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें