हरदोई जिले के गोपामऊ में रविवार शाम तेज आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम थमरवा में खेत में फसल बचा रहे दो किसानों पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्राम पेनी निवासी लाल बहादुर (57) खेती करते थे। रविवार को वह पड़ोसी गांव थमरवा में स्थित अपने खेत में थे। उनके साथ ग्राम थमरवा निवासी किसान राम सहाय (66) भी थे। शाम को बारिश होने से पहले तेज आंधी आई।
इसके बाद बारिश शुरू होते ही खेत में लगा यूकेलिप्टस का पेड़ फटकर गिर गया। इसकी चपेट में आकर लाल बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राम सहाय गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन राम सहाय को जिला चिकित्सालय ले गए। जहां देर शाम उसकी भी मौत हो गई।