फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिरेल हुई मालगाड़ी: श्रमशक्ति समेत 87 ट्रेनें एक से सात घंटे देरी से आईं और गईं, 27 घंटे रेलमार्ग बाधित होने का असर

Sun, 17 Oct 2021 06:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेलवे ने यात्रियो से अपील की है कि सोमवार तक ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से पटरी पर आएगा। इसलिए इस दौरान किसी को यात्रा करनी हो तो रेलवे के एप से ट्रेनों की लोकेशन पता कर घर से निकलें।
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट बहाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानुपर के रूरा-अंबियापुर के बीच शुक्रवार सुबह चार बजे मालगाड़ी के 24 डिब्बों के बेपटरी होने से 27 घंटे बंद रहा कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग का असर अभी तक ट्रेनों पर पड़ रहा है। रविवार को भी कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर श्रमशक्ति एक्सप्रेस समेत 87 ट्रेनें देरी से आईं और गईं।
विज्ञापन


ट्रेनें सात घंटे तक लेट रहीं। चार हजार से अधिक यात्रियों ने अपनी यात्रा रद कर टिकट निरस्त करा दिए। जबकि करीब 1100 यात्रियों को दूसरी ट्रेनों से वैकल्पिक यात्रा की सुविधा का लाभ उठाया। रेलवे ने यात्रियो से अपील की है कि सोमवार तक ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से पटरी पर आएगा।

इसलिए इस दौरान किसी को यात्रा करनी हो तो रेलवे के एप से ट्रेनों की लोकेशन पता कर घर से निकलें। टोल फ्री नंबर 139 पर भी कॉल कर जानकारी हासिल की जा सकती है। रविवार को 02819 उड़ीसा संपर्क क्रांति, 01819-1820 बीना एक्सप्रेस, 01811-01812 झांसी इंटरसिटी, 04191-04192 कानपुर सेंट्रल फफूंद इंटरसिटी और 04187-04188 कानपुर टूंडला मेमू एक्सप्रेस ट्रेनें अपने मूल स्टेशनों से नहीं चलेंगी।
विज्ञापन


इसमें से कुछ ट्रेनें तो सोमवार को कानपुर सेंट्रल आकर जाएंगी। इसके अलावा 02825 भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सोमवार को चार घंटे विलंब से आकर दिल्ली जाएगी।  इसकी वजह यह है कि यह ट्रेन रविवार को भुवनेश्वर से सुबह 10.35 के स्थान पर दोपहर दो बजे चलेगी।रेलवे अफसरों का कहना है कि सब कुछ ठीकठाक रहा तो सोमवार की रात तक लेट चल रही ट्रेनें समय पर चलने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें