फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: पकड़ने की कोशिश की तो चोरों ने डाला तेजाब, सिर और आंखें जख्मी, भर्ती

Sun, 05 Dec 2021 09:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

फैज और चोरों के बीच धक्का-मुक्की हुई, तो चोरों ने तेजाब फैज के सिर पर डाल दिया। तेजाब पड़ते ही फैज चीख पड़ा और गिर गया। इस बीच चोर छत से कूदकर भाग गए। तेजाब से फैज का सिर और आंखें झुलस गईं।
विज्ञापन
तेजाब से झुलसा फैज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सांडी कस्बे के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा में बैटरी व्यापारी के घर में घुसे चोरों को व्यापारी के पुत्र ने पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर तेजाब फेंक दिया। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सांडी कस्बे के इमामबाड़ा निवासी इमरान खान बैटरी व्यापारी हैं। शनिवार आधी रात के बाद उनके मकान में छत के रास्ते दो चोर घुसे। इमरान का पुत्र फैज खां (21) आहट मिलने पर जाग गया। फैज और चोरों के बीच धक्का-मुक्की हुई, तो चोरों ने तेजाब फैज के सिर पर डाल दिया।

तेजाब पड़ते ही फैज चीख पड़ा और गिर गया। इस बीच चोर छत से कूदकर भाग गए। तेजाब से फैज का सिर और आंखें झुलस गईं। परिजन उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी ले गए और इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव और सीओ बिलग्राम विशाल यादव ने पीड़ित के परिजनों से घटना की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें