फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: खेत पर मूंगफली उखाड़ रही युवती को सांप ने डसा, ग्रामीणों ने बोतल में बंद किया

Mon, 15 Jul 2024 12:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: खेत पर मूंगफली उखाड़ रही युवती को सांप ने डस लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर एक बोतल में बंद कर दिया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बोतल में बंद सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पाली क्षेत्र के मुंडेर गावं में खेत पर मूंगफली उखाड़ रही एक युवती को सांप ने काट लिया। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर एक बोतल में बंद कर लिया। युवती को परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


मुंडेर गावं निवासी जशोदा (22) अपने भाई के साथ सोमवार की सुबह गावं के ही एक व्यक्ति के खेत में मूंगफली उखाड़ने गई थी। अन्य ग्रामीण भी मूंगफली उखाड़ रहे थे। उसी दौरान जहरीले सांप ने जशोदा के दाहिने पैर में काट लिया। युवती ने सांप देखकर शोर मचाया। युवती के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सांप को पकड़कर एक बोतल में बंद कर लिया। वहीं सूचना पाकर युवती के परिजन भी खेत पहुंच गए। परिजन युवती को लेकर पड़ोस के जिला फर्रुखाबाद ले गए हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें