सीमा विवाद में उलझी रही थी पुलिस
सत्यपाल का दावा था कि शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगापुर मोड़ पर वैन सवार तीनों लोगों ने तमंचे के बल पर दोनों से 10500 रुपये, दो मोबाइल फोन और बैग छीन लिए थे। फिर दोनों को उतारकर वापस शाहजहांपुर की तरफ चले गए थे। सीमा विवाद के कारण घटना के कई घंटों बाद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह के हस्तक्षेप से प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
http://
आरोपियों के पास से ये सामान बरामद
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगी थीं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि पीलीभीत जनपद के बीसलपुर थाना क्षेत्र के गयासपुर निवासी फहीम, मोहम्मद अनीस और इबरार को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लूटे गए मोबाइल फोन समेत तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। 14200 रुपये और घटना में इस्तेमाल वैन भी बरामद हुई है।