फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई के सीआरपीएफ जवान की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत, घर में मचा कोहराम

Mon, 21 Sep 2020 11:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
रूपेश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तैनात हरदोई के सीआरपीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंसूरनगर निवासी रूपेश नंदन (25) पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद सीआरपीएफ में जवान था।
विज्ञापन


इन दिनों उसकी तैनाती छत्तीसगढ़ के बीजापुर में थी। परिजनों के मुताबिक रविवार देर शाम सीआरपीएफ के अधिकारियों ने मोबाइल पर रुपेश की मौत  गोली लगने से होने की जानकारी दी। कैंप में ही तीन गोली लगने की जानकारी दी गई। मृतक के बड़े भाई पुष्पेंद्र के मुताबिक अफसरों ने बताया कि रूपेश ने खुदकुशी की है ,हालांकि परिजन खुदकुशी की बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। रुपेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें