दोनों शवो का पोस्टमार्टम भेज दिया गया
परिजनों के पहुंचने पर दोनों शवो का पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। मृतक वीरेश के परिवार में पत्नी रंजना देवी के अलावा एक पुत्र दो पुत्री हैं। वहीं, रंजीत के परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री है। इसकी पत्नी कई वर्ष पहले इसे छोड़कर चली गई थी।
70 हजार रुपये सुरक्षित मिल गए
वीरेश के साले गोलू ने बताया कि उसके बहनोई के पास भैंस खरीदने के लिए 70 हजार रुपये भी थे, जो सुरक्षित मिल गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।