इनामी हत्यारोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी जनपद के साहूपुर निवासी युवक का ई-रिक्शा और मोबाइल लूटने के बाद हत्या करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने पिहानी कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ले जाते समय रास्ते में लघुशंका के बहाने जीप से उतरते समय आरोपी ने सिपाही की सरकारी राइफल छीनकर भागने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
लखीमपुर खीरी के साहूपुर निवासी शैलेंद्र की हत्या का मामला पिहानी कोतवाली में 18 दिसंबर 2023 को पुलिस ने दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने घटना में शामिल रहे धीरज पाल को 20 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में दो और लोगों की तलाश पुलिस को थी। इन दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
इन्हीं में से एक शाहजहांपुर जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के महमदहदब गांव निवासी सचिन पाल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लखनऊ- दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर डेल पंडरवा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ई-रिक्शा चालक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। पुलिस टीम उसे लेकर न्यायालय जा रही थी।