फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: पूर्व प्रधान के बेटे की कार की टक्कर से मौत, पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बाइक से घर जा रहा था युवक

Sun, 18 Feb 2024 05:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत हो गई। पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर युवक बाइक से घर जा रहा था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हितेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के हरपालपुर में पुलिस भर्ती की परीक्षा देकर बाइक से घर जा रहे हरपालपुर की पूर्व प्रधान के पुत्र को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में एक कार ने टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला। हरपालपुर कस्बा निवासी हितेश मिश्रा (22) की मां शालिनी मिश्रा हरपालपुर की पूर्व ग्राम प्रधान हैं। शनिवार को हितेश पुलिस भर्ती की परीक्षा देने लखनऊ गया था।

विज्ञापन


देर रात बाइक से वापस गांव जा रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा गांधी विद्यालय के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार हितेश को टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक की मां शालिनी और भाई अंकित बिलख पड़े। घटनास्थल से हितेश की बाइक, परीक्षा का प्रश्नपत्र, हेलमेट आदि सामान मिला है। बिलग्राम कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन

पत्नी कर रही थी खाने पर इंतजार...
हितेश की शादी एक साल पहले प्रीती के साथ हुई थी। परीक्षा देकर हितेश ने प्रीती को फोन किया था। उसने प्रीती से कहा था कि खाना बनाकर रखो। आकर साथ में खाएंगे। प्रीती ने हितेश से रात हो जाने के कारण लखनऊ में ही रुक जाने को कहा और सुबह गांव आने की बात भी कही। इस पर हितेश ने बताया कि वह निकल चुका है। प्रीती ने पति के लिए खाना बना लिया था, लेकिन हितेश के बारे में दुखद खबर ही पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें