Hardoi News: बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर वृद्धा को दौड़ाकर आरोपी ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
हरदोई जिले में बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर खोवा बेचकर जा रही वृद्धा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मक्क पुरवा निवासी रामश्री (70) बुधवार सुबह मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के इसरापुर में लगने वाली बाजार में खोवा बेचने गई थी। खोवा बेचकर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान इसरापुर निवासी पंचम ने बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर तेरवाकुल्ली चौराहा के पास रामश्री को दौड़ा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद गोली मार दी । बचने के लिए रामश्री सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में घुस गई, तो पंचम ने वहां जाकर भी उसे एक गोली मार दी। मौके पर ही रामश्री की मौत हो गई । घटना की जानकारी पर पहुंची ने जांच पड़ताल शुरू की है। सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इलाकाई लोगों से पूछताछ कर वजह पता की जा रही है।