फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Accident: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत और पत्नी समेत तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Jun 2026 10:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: माधौगंज में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सहित तीन लोग घायल हैं। पुलिस अज्ञात बाइक सवारों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के गोपालिया मोड़ के पास गुरुवार शाम मोटरसाइकिलों की आमने-सामने  भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हसनपुर ज्योली निवासी शिवम (25) पुत्र रामगोपाल अपनी पत्नी निधि (24) के साथ मोटरसाइकिल से माधौगंज से घर वापस जा रहे थे।

विज्ञापन

वहीं, साथ में परचल रसूलपुर निवासी रानी (28) पत्नी सुशील और निहाल (7) पुत्र सुशील भी मोटरसाइकिल पर सवार थे। इसी दौरान मुनौरापुर की तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। अज्ञात बाइक सवार मोटर साइकिल छोड़ भाग गए।  हादसे में शिवम, निधि, रानी और निहाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हरदोई ले जाते समय शिवम की हुई मौत
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद शिवम और निधि की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। हरदोई ले जाते समय शिवम की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस ने मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के पिता रामगोपाल के अनुसार उसका पुत्र माधोगंज गया था। वहां से बुआ के घर परचल गया था। वापस आते समय घटना हो गई। मृतक दो भाई में बड़ा था। एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें