फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, 15 दिन पहले लौटा था गांव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Jun 2026 10:38 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह 15 दिन पहले ही कानपुर से गांव लौटा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछवाही निवासी एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजन उपचार के लिए उसे पीएचसी तिंदवारी ले गए] जहां पर चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बिछुवाही गांव निवासी देवीदीन कुशवाहा के पुत्र दीपक कुशवाहा (25) ने गुरुवार रात टीन शेड की धन्नी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

परिजनों ने उसे फंदे पर लटकता देखा, तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद निजी गाड़ी से तिंदवारी पीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जगपत सिंह ने बताया कि मृतक का परिवार कानपुर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। यह भी वहीं पर राजमिस्त्री का काम करता था।

विज्ञापन

शराब आदी था मृतक
15 दिन पहले पत्नी मंजू के साथ गांव आया था। यहां पर मकान में मिट्टी की पुराई का काम कर रहा था। मृतक शराब आदी था। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है। थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि फंदा लगाने के पीछे क्या वजह रही, इसकी जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें