फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Fire: मोबाइल दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 20 लाख का माल जलकर राख, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

Wed, 22 Oct 2025 04:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: मिर्चाराम वाली गली में दीपावली की रात शॉर्ट सर्किट से एक मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन 20 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
hardoi fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में दिवाली की रात मोबाइल की बंद दुकान में आग लग गई। सकरी गली में दुकान होने के कारण आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। एक घंटे की कवायद के बाद आग को काबू में किया जा सका। दुकान मालिक का दावा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शहर के नबीपुरवा निवासी हिमांशु सिंह की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान मिर्चाराम वाली गली में है।

विज्ञापन

पड़ोस में उनके चाचा अंकित सिंह की भी मोबाइल की दुकान है। हिमांशु सिंह के मुताबिक, सोमवार की शाम 6:30 बजे पूजा करने के बाद वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। कुछ देर बाद अंकित और उनके पड़ोसी दुकानदार ललित सिंह को हिमांशु की दुकान के अंदर से धुआंं आता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। इसी बीच अंकित और हिमांशू ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

बीस लाख रुपये का सामान जला
मौके पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी राहत वाहनों के साथ मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन अधिकारी शिवराम सिंह का दावा है कि लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में कर लिया गया। हिमांशू का दावा है कि आग से बीस लाख रुपये का सामान जल गया। इसमें नए पुराने मोबाइल फोन, डिस्प्ले, टेंपर्ड ग्लास, चार्जर, डाटा केबिल, एलसीडी, सीएमडी मशीन, प्लाटर स्कोप, फोल्डर मशीन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

दिए की रोशनी को समझा आग, मची अफरा तफरी
हिमांशु की दुकान से दो दुकान छोड़कर एक मोबाइल की दुकान है। यहां बंद दुकान से दिए की रोशनी बाहर आ रही थी। वहां मौजूद लोग समझे कि इस दुकान में भी आग लगी है। वहां से लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने दुकान खुलवाई। देखने पर मालूम चला कि दियों की रोशनी बाहर आ रही थी। इसके बाद दियों को बुझा कर दुकान बंद कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें