फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, खिड़की से झांक रहे युवक की मौत, चालक को हिरासत में लिया

Wed, 22 Oct 2025 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर में तेज रफ्तार कार के बिजली के खंभे से टकराने पर खिड़की से सिर बाहर किए बैठे युवक की मौके पर मौत हो गई। कर्मचारी मालिक से झूठ बोलकर कार लाया था और उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
इसी कार से हुआ था हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। पीछे वाली सीट पर खिड़की के बाहर सिर निकाल कर बैठे युवक का सिर खंभे से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आगे सीट पर बैठे ड्राइवर और उसके साथी को भी चोटें आई हैं। काकादेव निवासी कार मालिक सुशील का आंबेडकर पुरम में पानी का प्लांट है।

विज्ञापन

उनके मुताबिक मंगलवार रात मसवानपुर निवासी उनका कर्मचारी तनु मां की तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में ले जाने की बात कह कर कार ले गया था। सुबह सूचना मिली कि कार का एक्सीडेंट हो गया है। पुलिस पूछताछ में गाड़ी चालक तनु ने बताया है कि अपने बगल की सीट बैठे मसवानपुर निवासी ऋतिक और पीछे सीट पर बैठे मसवानपुर निवासी शांतनु (18) के साथ तेज रफ्तार में शन्नेश्वर चौराहे की ओर आ रहा था।

विज्ञापन

चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
आगे मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई पीछे बैठे शांतनु का सिर खिड़की से बाहर था। शांतनु का सिर खंभे से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये मालिक से झूठ बोलकर गाड़ी लाए थे। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि चालक तनु को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें